भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा के मोहनपुर मोड़ के पास ट्रक-बस में टक्कर:हादसे में आठ यात्री...




जामताड़ा के गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मोहनपुर मोड़ के पास मंगलवार को ट्रक और चांदनी यात्री बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हुए। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।स्थानीय लोगों ने घायलों को पिकअप वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया। घायल यात्रियों में बिनोद दास (65) और करोना देवी (56), दोनों देवलबाड़ी निवासी; दिवाकर भंडारी (66), पालोजोरी के पोखरिया निवासी; बंशीका कुमारी (3), अंकुश कुमार (37), मुमताज अंसारी (18), सोनरायठाढ़ी के कुरुवा निवासी मरियम मुर्मू (30) और अन्य यात्री शामिल हैं। बस धनबाद से दुमका जा रही थी सभी यात्री धनबाद से दुमका और आसपास के इलाकों की ओर जा रहे थे। चिकित्सक डॉ. अर्नब स्वरूप ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित पीएमसीएच भेजा गया। बाकी घायलों का नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। चांदनी बस धनबाद से दुमका जा रही थी, जबकि ट्रक जामताड़ा से नारायणपुर की ओर आ रहा था। मोहनपुर के पास ट्रक ने बस के दाहिने हिस्से में टक्कर मारा। सूचना मिलने पर पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और घायलों की मदद में जुटा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top