भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा में दो सड़क हादसे में तीन की मौत:कालाझरिया रोड पर बाइक...




जामताड़ा जिले में रविवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया रोड पर हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रत्नोडीह निवासी पिंटू रवानी (36) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रत्नोडीह के राजेंद्र कुमार और अनिशा खातून तथा बरियारपुर गांव के बबुआ अंसारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल की मदद से घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पिंटू रवानी की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। मुर्गाबनी मोड़ के पास खंभे से टकराई बाइक दूसरी दुर्घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी मोड़ के पास हुई। यहां जेएच 21 ए 0552 नंबर की मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पत्रादिह गांव निवासी अनिल हांसदा और खागा थाना क्षेत्र के छोटेलाल मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई। एक ही दिन में तीन मौतों से इलाके में चिंता जिले में एक ही दिन अलग-अलग स्थानों पर हुए दोनों हादसों में तीन लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने से सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कर्माटांड़ के कालाझरिया रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की जान गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। वहीं, फतेहपुर के मुर्गाबनी मोड़ पर मोटरसाइकिल के खंभे से टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना में तेज रफ्तार को टक्कर की वजह बताया जा रहा है, जबकि दूसरी घटना में मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। दोनों घटनाओं ने प्रभावित परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top