भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट हो रही हैं इंटरनेशनल फ्लाइट! IndiGo ने...


Last Updated:

मुंबई एयरपोर्ट से करीब एक दर्जन इंटरनेशनल फ्लाइट्स को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसफर करने की तैयारी है. इस शिफ्टिंग की शुरूआत इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स के साथ की जा रही है. मुंबई से नवी मुंबई कौन सी फ्लाइट्स हो रही हैं शिफ्ट और नवी मुंबई एयरपोर्ट से कब से शुरू हो रही हैं इंटरनेशनल फ्लाइट्स, जानने के लिए पढ़ें आगे.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट हो रही हैं इंटरनेशनल फ्लाइट! IndiGo ने बताया प्‍लानZoom

नवी मुंबई एयरपोर्ट से जल्‍द ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स के ऑपरेशन शुरू होने जा रहे हैं. (Image: AI)

मुंबई. जल्‍द ही नवी मुंबई इंटरनेशनल (एनएमआई) एयरपोर्ट से इंटरनेशनल ऑपरेशन शुरू होने जा रहे हैं. प्‍लान के तहत, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से इंटरनेशनल फ्लाइट्स को नवी मुंबई शिफ्ट करने की तैयारी है. शुरूआत में 12 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट किया जाएगा. इसके बाद, चरणवद्ध तरीके से अन्‍य इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी मुंबई एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने के लिए अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. वहीं इस बीच, इंडिगो ने फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशंस शुरू करने की बात कह दी है. इंडिगो का कहना है कि धीरे-धीरे नवी मुंबई एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स का दायरा बढ़ाया जाएगा. इस फैसले से मुंबई एयरपोर्ट पर न केवल फ्लाइट्स का दबाव कम होगा, बल्कि पैसेंजर्स को बेहतर विकल्‍प मिल सकेंगे.

एयरलाइन पहले चरण में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी 12 डेली इंटरनेशनल डिपार्चर फ्लाइट्स को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करेगी. ये फ्लाइट्स उसके मौजूदा इंटरनेशनल नेटवर्क का हिस्सा हैं. इसके साथ ही नवी मुंबई से काठमांडू के लिए एक नई डेली फ्लाइट सर्विस भी शुरू की जाएगी.

इंडिगो

इन इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की फ्लाइट होंगी शिफ्ट

इंडिगो की प्‍लानिंग के तहत, मुंबई एयरपोर्ट से बहरीन, रियाद, दम्माम, जेद्दा, मदीना, कुवैत, रास अल खैमाह, फुजैराह, मस्कट, ढाका और जकार्ता के बीच ऑपरेट होने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. यह शिफ्टिंग फरवरी 2027 से शुरू होकर जुलाई 2027 के बीच पूरी की जाएगी. इसके अलावा, इंडिगो नवी मुंबई एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए नई फ्लाइट शुरू करेगी. इन इंटरनेशनल फ्लाइट्स को सपोर्ट करने के लिए इंडिगो अपनी कुछ डोमेस्टिक कनेक्टिविटी भी मुंबई एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट में ट्रांसफर करेगी. इसका मकसद पैसेंजर्स को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देना है, ताकि उन्हें आगे की यात्रा के लिए परेशानी न हो.

शिफ्टिंग से मुंबई के दोनों एयरपोट्स को होगा फायदा

  • इस बदलाव का फायदा सिर्फ नवी मुंबई एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगा. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स के दबाव को कम किया जा सकेगा.
  • इसके अलावा, कंजेशन की वजह से जिन नए रूट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन संभव नहीं हो पा रहा था, उन रूट्स से भी फ्लाइट ऑपरेशन शुरू किए जा सकेंगे.
  • इंडिगो भी 2027 में एशिया, अफ्रीका और यूरोप के लिए नई इंटरनेशनल सर्विसेज शुरू करने की तैयारी में है. इसके लिए, एयरलाइन ने अपने A-320, A-321 और A-321 XLR एयरक्राफ्ट फ्लीट का इस्तेमाल करने की तैयारी में है.
  • मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को 2030 तक रीडेवलपमेंट किया जाना है. इस शिफ्टिंग से मुंबई एयरपोर्ट का दबाव कम होगा और इस रीडेवलपमेंट के काम को आसानी से पूरा किया जा सकेगा.
  • इंडिगो की फ्लाइट की शिफ्टिंग के बाद टर्मिनल टू में जो जगह बनेगी, उसमें टर्मिनल वन की कुछ फ्लाइट शिफ्ट करके रीडेवलपमेंट के काम को बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सकेगा.

पैसेंजर्स को मिलेंगे ज्यादा ट्रैवल ऑप्शंस

इंडिगो और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड का कहना है कि दोनों एयरपोर्ट के बीच कैपेसिटी का बंटवारा बैलेंस तरीके से किया जाएगा. इसमें मुंबई एयरपोर्ट पर हर एयरलाइन की मौजूदा मौजूदगी को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि बदलाव के दौरान दूसरी एयरलाइंस के ऑपरेशंस पर कम से कम असर पड़े. हालांकि, इंडिगो की फ्लाइट्स को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की फाइनल डेट्स अभी घोषित नहीं की गई हैं. एयरलाइंस के मुताबिक, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेशन पूरा होने और जरूरी ऑपरेटिंग अप्रूवल मिलने के बाद फ्लाइट्स के ट्रांसफर और मुंबई एयरपोर्ट से नई सर्विसेज शुरू करने की तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top