भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा में बंद मकान से मजदूर का सड़ा-गला शव मिला:शनिवार से लापता...




जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया गांव में एक बंद मकान से सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय रमा बावरी उर्फ धोना बाबरी के रूप में हुई है, जो शोधा बाबरी का पुत्र था। बताया जा रहा है कि शव काफी दिनों पुराना था। पूरी तरह सड़-गल चुका था। मकान से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद अंदर जाकर देखने पर शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार से लापता था युवक, नहीं दी गई थी सूचना स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, रमा बावरी मजदूरी का काम करता था। पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। हालांकि, उसकी कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि वह शनिवार से ही लापता था, लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां हर शनिवार को साप्ताहिक हाट लगता है। ऐसे में युवक के लापता होने और शव मिलने के समय को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। हत्या की जताई जा रही आशंका स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के शरीर पर कई संदिग्ध निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि मृतक के लापता होने की जानकारी पहले थाने को नहीं दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल शव बरामद होने के बावजूद सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आज सुबह तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top