भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जारंगडीह छठ घाट पर सूर्य मंदिर निर्माण की शुरुआत:भूमि पूजन से श्रद्धालुओं...




जारंगडीह स्थित दामोदर नदी के छठ घाट परिसर में सूर्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिव शक्ति क्लब 16 नंबर के तत्वावधान में संपन्न हुआ। भूमि पूजन का विधि-विधान 16 नंबर शिव मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और क्लब के सदस्य शामिल हुए। जारंगडीह छठ घाट पिछले लगभग चार दशकों से छठ महापर्व का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। शुरुआत में इस आयोजन की जिम्मेदारी 16 नंबर के स्थानीय लोगों द्वारा निभाई जाती थी, लेकिन बाद में शिव शक्ति क्लब ने इसकी कमान संभाली और इसे व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वर्षों से होती रही व्यवस्था छठ महापर्व के दौरान शिव शक्ति क्लब द्वारा व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रही हैं। घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर क्लब के सदस्य लगातार सक्रिय रहते हैं। इसी छठ घाट परिसर में वर्षों से सूर्य मंदिर निर्माण की योजना पर चर्चा चल रही थी, ताकि श्रद्धालुओं को स्थायी पूजा स्थल उपलब्ध कराया जा सके। कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार इस योजना को साकार रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया और भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। जल्द निर्माण की उम्मीद भूमि पूजन के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। क्लब के सदस्यों ने बताया कि सूर्य मंदिर के निर्माण से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की धार्मिक पहचान भी मजबूत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए खुशी जाहिर की और भविष्य में इस स्थल के और विकसित होने की उम्मीद जताई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top