![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो जायका होटल कैंप दो बोकारो में शानदार जिंदगी जीने के छह आयाम नामक पुस्तक विमोचन किया गया। इस अवसर पर लेखक सह मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा और अनीता देवी ने पुस्तक का विमोचन किया। अनिता ने कहा कि आम जनता के बीच बेहतर और संतुलित जीवन जीने के छह आयामों पर गहराई से चर्चा किया। लेखक नरेश विश्वकर्मा ने कहा कि वे इस पुस्तक को केवल पढ़ने तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि इसके विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से शानदार जीवन अभियान की परिकल्पना की गई है। इसके तहत जीवन और व्यक्तित्व विकास पर कार्यशालाएं, युवाओं के लिए प्रेरणा कार्यक्रम, स्कूल-कॉलेजों में कौशल संवाद, परिवार व समाज में जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा तथा पुस्तकालयों में पठन-पाठन को बढ़ावा देने जैसी गतिविधियां प्रस्तावित हैं। शिक्षित कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की टीम तैयार कर बोकारो से लेकर पूरे झारखंड में अभियान चलाने की योजना भी बनाई गई है। पुस्तक विमोचन में जीवन, जगन्नाथ, दिलीप मंडल, चिंतामणि महतो, दीपक कुमार मौजूद थे।
Source link