![]()
गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन के छठे जिला अधिवेशन की तैयारी को लेकर बरमसिया स्थित पार्क में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल शर्मा ने की। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए 21 बिंदुओं पर चर्चा कर उन्हें कलमबद्ध किया गया। साथ ही कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए 30 सदस्यीय कार्यक्रम समिति का गठन किया गया।बैठक में अधिवेशन की व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत, प्रदर्शनी और भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।कमल शर्मा ने कहा कि पिछले अधिवेशन में जो कमियां रह गई थीं, उनकी पुनरावृत्ति किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। अधिवेशन की सभी व्यवस्थाओं पर गंभीरता से निगरानी रखी जाएगी, ताकि कार्यक्रम व्यवस्थित और सफल तरीके से संपन्न हो। संयोजक अजय शिवानी ने कहा कि अधिवेशन में प्रदर्शनी लगाने वाले लोगों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का ध्यान रखा जाएगा। हालांकि संगठन के नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ने कहा कि पिछले अधिवेशन में छह हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों और जिलों से आने वाले लोगों के सम्मान और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मौके पर संयोजक अजय शिवानी, सचिव जगदीश दास, उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, संजय सिंह, टेकलाल पंडित, रवि राम, मुन्ना दास, सूरज साहा, संजय ठाकुर, राजेंद्र तांती, दिलीप तांती, लखन चौधरी, गणेश दास, छोटन राम, विजय राम, ख्याली दास, बिनोद साजिद, रंजीत और अमित कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Source link