गुमला| उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अनुकंपा सह स्क्रीनिंग समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में विभिन्न प्रस्तावों एवं मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सामान्य अनुकंपा के तहत प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा उग्रवादी हिंसा के अंतर्गत प्राप्त अनुकंपा संबंधी प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही एम०ए०सी०पी०एस० के तहत विभिन्न कार्यालयों से प्राप्त प्रोन्नति संबंधी प्रस्तावों पर विचार किया गया। सेवा सम्पुष्टि से संबंधित मामलों एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रोन्नति संबंधी प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा संबंधी मामलों का निष्पादन नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए।
Source link