भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जीएम कॉलोनी के ग्राउंड में सजेगा खाटू श्याम का दरबार



बोकारो थर्मल | जीएम कॉलोनी पूजा समिति के तत्वावधान में 28 नवंबर को जीएम कॉलोनी ग्राउंड में खाटू श्याम का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। जागरण का मुख्य आकर्षण मुंबई की प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां होंगी। इंडियन आइडल, कोक स्टूडियो और महुआ टीवी से जुड़ी रहीं इशरत जहां सुरवीर की विजेता भी रह चुकी हैं। वे अपनी मधुर आवाज में बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। उनके साथ जुगनू, शशि सिंह सरदार, मध्य प्रदेश से पहुंच रहीं स्नेहा और सरोज लाखा भी भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जयमंगल सिंह की धर्मपत्नी एवं कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह होंगी। आयोजकों ने बताया कि जागरण में बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। पूरी रात भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top