Last Updated:
Ranchi Agriculture News : झारखंड में खूंटी के किसान सूरज ने नदी से पाईप, अंडरग्राउंड टंकी और कंप्रेसर से सिंचाई की अनोखी व्यवस्था बनाई है. उनके जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वह हर रोज 20 क्विंटल झिंगी समेत 10 तरह की सब्जियां बेचकर तगड़ी कमाई कर रहे हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के खूंटी जिला के किसान सूरज बताते हैं कि इस कड़ी धूप में भी वह अपनी 4 एकड़ जमीन में बढ़िया से खेती किए हुए हैं. यहां हर क्यारी में पानी होता है. यहां पानी की कोई दिक्कत नहीं होती है. दरअसल, उनके खेत से कुछ दूर में एक नदी बहती है. नदी से पाईप लगाकर वह एक टैंकर में पानी भरते हैं और वहां पर एक मोटर लगा हुआ है, जो प्रेशर के साथ खेत में पानी देने का काम करता है और इस पानी को वो हर क्यारी में ले जाने का काम करते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के तरीके के बारे में.
किसान सूरज ने आगे बताया कि पहले उन्हें खेती करने में पानी की किल्लतों का सामना करना पड़ता था, उन्हें समझ नहीं आता था, लेकिन फिर थोड़ा दिमाग लगाया और आज इस उपाय से झिंगी से लेकर भिंडी हर चीज उनके खेत में उग रही है. आज पानी की कोई दिक्कत नहीं है. क्योंकि दोपहर में भीषण गर्मी होती है. उसमें पानी हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होती है. कई बार तो पानी की वजह से खेत होने के बावजूद भी साग सब्जी नहीं उगा पाते थे.
आज हर दिन बेच रहे हैं 20 क्विंटल झिंगी
किसान सूरज बताते हैं कि आज तो हर दिन 20 क्विंटल झिंगी निकलता है. यह सब तो ठीक है, लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए दिमाग तो लगाना ही पड़ेगा. बिना पानी के आप कुछ नहीं कर सकते हैं. ऐसे में उऩके खेत के पास में ही एक नदी बहती है, यह बहुत ही पतली नदी है. हालांकि पानी कभी सूखता नहीं है. वह वहीं से पाईप के जरिये पानी लाते हैं और खेत के पास अंडरग्राउंड टैंकर बना दिए हैं और वहीं पर सारा पानी दिन भर स्टोर होता रहता है.
अब क्या है कि टंकी से अगर खेत में पानी आपको ले जाना है तो थोड़ा प्रेशर होना चाहिए. ऐसे में वहीं पर कंप्रेसर लगा दिया है. अब यह प्रेशर के साथ खेत में पानी छोड़ने का काम करता है. अंडरग्राउंड टंकी की खास बात यह है कि जब बारिश होती है तो यह बारिश के पानी को भी स्टोर कर लेता है. इससे पानी की समस्या नहीं होती है.
पानी देने के बाद मिट्टी से करते हैं ब्लॉक
इसके बाद पानी जब खेत में आता है तो हर क्यारी में देना होता है, तो हम कुदाल से खुद ऐसा क्यारी बनाते है कि पानी कम से कम 5 से 6 घंटे तक भरा रहेगा और हर क्यारी को पानी देने के बाद मिट्टी से ब्लॉक कर देते हैं. इस तरीके से फिलहाल सिंचाई कर रहे हैं. किसी प्रकार की कोई दिक्कत देखने को नहीं मिल रही है. फिलहाल हम 10 प्रकार की सब्जी की खेती कर रहे हैं. इससे वह बंपर कमाई कर रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें