भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जू, पहाड़ और शानदार रिसॉर्ट… रांची में यहां एक ही जगह मिलेगा...


Last Updated:

Ranchi Ormanjhi Anokha Zoo: रांची के ओरमांझी का अनोखा जू पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है. यहां 100 से ज्यादा प्रजाति के जानवर बच्चों को देखने को मिलेंगे. साथ ही यहां पर नौका विहार, कैफे, ठंडी जंगलनुमा सड़के भी मिलेंगी. यहां बड़ों का किराया रुपये 60 और बच्चों का किराया 30 रुपये हैं.

रांची के ओरमांझी में अनोखा जू है. जहां पर छोटे बच्चों को आप कई सारे जानवर दिखा सकते हैं. साथ ही यहां पर नौका विहार भी करा सकते हैं, अंदर कैफे भी है, चीता-शेर हर तरह के जानवर आपको यहां पर देखने को मिलेंगे. इसके अलावा बड़े-बड़े हाथी देखकर बच्चे काफी एक्साइटेड हो जाते हैं.

यहां तक पहुंचने का रास्ता भी बड़ा खूबसूरत है. चारों तरफ पहाड़ और बीच में सड़क, बगल में एक रिसॉर्ट भी है. जहां पर आप रात में डिनर का लुफ्त उठा सकते हैं. इस जू में आपको 100 से भी अधिक  प्रजाति के जानवर देखने को मिलेंगे. आपके बच्चे जो देखने के लिए लालयित कर देंगे. यहां वह जानवर भी बच्चे देख सकते हैं.

इसकी सबसे खास बात ये है कि यहां पर अंदर बहुत ही खूबसूरत सड़क और एकदम जंगल जैसा वातावरण है. यानी कि दोपहर में भी आपको ठंड का एहसास होगा. लोग यहां पर साधारण तौर पर धीरे-धीरे चलकर जानवरों को भी देखते हैं. रास्ते में रुककर रेस्ट भी करते हैं और थोड़ी-थोड़ी दूर पर कैफे भी बने हुए हैं. जहां पर आप नाश्ता पानी का भी लुफ्त उठा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां का टिकट का प्राइस ₹60 बड़ों के लिए है और बच्चों के लिए ₹30 है. पार्किंग के लिए भी यहां पर उचित व्यवस्था है. अंदर में सिक्योरिटी का भी एकदम बढ़िया इंतजाम रहता है. इसलिए बच्चों के साथ यहां पर आ सकते हैं. सैटरडे को यहां पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है और संडे को तो आउटिंग के लिए यह जगह सबसे बेस्ट मानी जाती है.

यहां से बाहर निकलेंगे तो आपको मेहता रिजॉर्ट देखने को मिलेगा, जो कि चारों तरफ पहाड़ से घिरा हुआ है. यह रिजॉर्ट दिखने में काफी खूबसूरत है. लोग यहां पर रूफटॉप में बैठकर तंदूरी से लेकर नॉनवेज वेज, मोमोज जो चाहिए वह मिलेगा, यह सारे व्यंजन का लुफ्त उठाते हैं. यहां पर सेल्फी पॉइंट है और फोटो खींचने के लिए बैकग्राउंड काफी जबरदस्त है. ऐसे में सैटरडे संडे को खास बनाना है वह भी बजट में, आप यहां पर आ सकते हैं ₹500 में ही पूरा परिवार आनंद उठा सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top