रांची| रांची में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (महिला मोर्चा) के संगठनात्मक विस्तार के तहत शिल्पा महतो को केंद्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष व डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो ने महिला मोर्चा की सूची जारी की, जिसमें यह मनोनयन शामिल है। जेएलकेएम बूटी मंडल ने महिला मोर्चा के सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस निर्णय से रांची की महिला इकाई को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी।
Source link