भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षा विवाद:मेन रोड में बवाल, सदर अस्पताल में घुसे छात्रों...




जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर शुक्रवार शाम जमकर बवाल हुआ। शाम 7:10 बजे अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन करने जा रहे जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के विद्यार्थियों से कुछ लोगों ने पुतला छीन लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद जवानों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली और छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद छात्र शहीद चौक होते हुए शाम 7:35 बजे कचहरी चौक पहुंचे। वहां बीच सड़क पर दूसरा पुतला फूंका और नारेबाजी की। पुलिस की सख्ती के बाद छात्र रात 8:25 बजे इलाज कराने की बात कहकर सदर अस्पताल पहुंचे। भारी भीड़ देख अस्पताल प्रबंधन ने मुख्य गेट बंद कर दिया। इस पर छात्र गेट पर ही धरने पर बैठ गए। मरीजों व एंबुलेंस का रास्ता बंद होने पर पुलिस ने हटने की अपील की। बात न बनने पर सिटी डीएसपी के निर्देश पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा। कोतवाली एएसपी निखिल राय और सिटी डीएसपी केवी रमण ने अस्पताल परिसर में जांच कर सभी प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला। छात्रों व पुलिस में झड़प मेन रोड में रोकने के दौरान छात्रों व पुलिस में तीखी झड़प हुई। आक्रोशित लोगों ने सुखदेवनगर थानेदार की वर्दी फाड़ दी। धक्का-मुक्की में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। वहीं छात्रों का आरोप है कि चोट लगने पर वे इलाज कराने अस्पताल गए थे, जहां पुलिस ने गेट बंद कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top