Last Updated:
Jharkhand News: रामगढ़ की एक सीमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात तेज धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में वहां काम कर रहे चार इंजीनियर आ गए. हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
सीमेंट फैक्ट्री में धमाके के बाद सुरक्षा नियमों पर उठाए सवाल.
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां बरकाकाना के हेहल में सीमेंट फैक्ट्री में धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई. जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल इंजीनियर तरुण रवानी को इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना मां छिन मस्तीके सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात हुई.
जानकारी के मुताबिक, हादसा पावर प्लांट के टर्बाइन सेक्शन में हुआ. शुरुआती तौर पर बताया जा रहा है कि टर्बाइन के ओवरस्पीड पैनल में ओवरहीटिंग की समस्या हुई. इसके बाद सुरक्षा से जुड़े उपकरणों के काम नहीं करने की बात सामने आ रही है. इसी दौरान टर्बाइन में अचानक तेज धमाका हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि वहां काम कर रहे इंजीनियर इसकी चपेट में आ गए. हादसे में तीन इंजीनियरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तरुण रवानी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई.
सुरक्षा नियमों पर उठाए सवाल
हादसे से नाराज मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों का ठीक से पालन नहीं किया जाता. मजदूरों का आरोप है कि सुरक्षा में लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है. घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग उठाई गई है. मजदूरों का कहना है कि हादसे की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अगर सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए.
About the Author
Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…
और पढ़ें