भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ज्योतिष के जरिए लोगों की जिंदगी संवार रहीं रांची की अनु, ‘जुगनू’...


रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अनु का खुद का एस्ट्रोलॉजी ब्रांड है, जिसका नाम ‘जुगनू है. उन्होंने बताया हमने नाम इसलिए जुगनू रखा है, क्योंकि यह रोशनी देता है और हम लोगों की जीवन को रोशन करता हैं. एस्ट्रोलॉजी सिर्फ चार्ट देखना नहीं होता है. बल्कि उसके प्लेसमेंट से आपको आगे की जानकारी देते हुए पहले से ही प्रिकॉशन देने का काम करते हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

अनु ने बताया कि अब तक 50000 से अधिक लोगों को उन्होंने भीतर से ठीक किया है. हमारा ऑनलाइन कंसलटेंट फीस ₹2100 है. इसके लिए भी आपको एडवांस्ड अपॉइंटमेंट लेनी पड़ेगी. वह ऑनलाइन कंसलटेंट करती हैं और उनके ऑल ओवर इंडिया के क्लाइंट हैं. इसके अलावा वह पास्ट लाइफ में पिछले जन्म को ठीक करती हैं.

लोगों का उन पर है भरोसा

अनु बताती हैं पहले लोगों को लगता था कि यह कोई जादू या टोना या सम्मोहन है. भई आप पिछले लाइफ में किसी को कैसे ले जा सकते हैं, लेकिन सबसे पहले उन्होंने इसके लिए अपने फैमिली को ही चुना. जब उनका किया और उन्होंने इसको सही पाया, तब खुद पर खुद लोग भरोसा करने लगे. पहले लोगों को भरोसा नहीं होता था, लेकिन जब एक बार कर लिए तो वह उनके रेगुलर क्लाइंट बन गए.

लोगों के जीवन को करते हैं ठीक

अनु बताती हैं यह एकदम धीरे-धीरे काम करता है. जैसे कि मान लीजिए आपका किसी के साथ रिलेशन बड़ा खराब है और आपको गुस्सा बहुत आ रहा है. हम उसको इस तरीके से ठीक करते हैं कि उसके प्रति आपका रवैया बदल जाएगा. अब आपको गुस्सा नहीं आएगा. बल्कि, आप काफी शांत हो जाएंगे. आपको समझ में नहीं आएगा, यह क्या हुआ. जिसको हम पहले देखना नहीं पसंद करते थे, वही इंसान अच्छा लग रहा है. इस तरीके से लोगों के खराब रिश्ते, अंदर इतनी सारी कड़वाहट या जो भी समस्या है. एस्ट्रोलॉजी और पिछली लाइफ से वह इसे ठीक करने का काम करती हैं.

बचपन से ही लोगों की पिछली लाइफ जानें की है उत्सुकता

अनु बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही इस सब्जेक्ट में बड़ा ही इंटरेस्ट था. यह एकदम अलग हटके सब्जेक्ट है. वह यह जानना चाहती थी कि यह पिछला जन्म क्या होता है कि बर्थ चार्ट क्या होता है, प्लेनेट कैसे काम करते हैं, प्लेनेट का प्रभाव हमारे जीवन में क्या है, क्या सच में ऐसा कुछ है. फिर उन्होंने इंडियन कौंसिल ऑफ़ एस्ट्रोलॉजी के द्वारा एस्ट्रोलॉजी की पढ़ाई की.

सबसे खास बात ये है कि आप सिर्फ चार्ट नहीं देखते हैं, उस इंसान की जिंदगी को देखते हैं. यह जो प्रोफेशन है, यह लोगों की जिंदगी को भी संवारता है. उनके कई सारे अनसुलझे सवाल के जवाब देता है. इसीलिए उन्होंने इसी को चुना. जब भीतर से आपको सारे सवाल के जवाब मिल जाए तो आपकी जिंदगी बदलना शुरू हो जाती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top