भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झाड़-फूंक के नाम पर महिला को निर्वस्त्र किया:8 लाख ठगे, पीड़िता ने...




अंधविश्वास का डर दिखाकर झाड़-फूंक के नाम पर पैसे वसूलने और महिलाओं को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के सड़मा गांव के खैरा टीकर टोला की कबूतरी कुंवर ने गांव के ही कमलेश भुइयां पर उसे और गोतिया परिवार की महिलाओं को निर्वस्त्र कर झाड़-फूंक करने और करीब आठ लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बीमारी ठीक नहीं होने पर उसे डायन बताकर प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार को उसने थाने में आवेदन देकर अपनी और बच्चों के जान की सुरक्षा की गुहार लगाई। कबूतरी के मुताबिक, कमलेश भुइयां ओझा-गुनी का काम करता है। उसने उसे और गोतिया परिवार के लोगों को डराया कि उसके पति और घर के अन्य सदस्यों की मौत भूत-प्रेत के कारण हुई है। साथ ही चेतावनी दी कि झाड़-फूंक नहीं कराई गई तो परिवार के दूसरे सदस्यों की भी मौत हो सकती है। इस डर से उसने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी और कर्ज लेकर कमलेश को एक लाख रुपए व नौ मुर्गे दिए। वहीं, गोतिया परिवार के अन्य लोगों ने भी झाड़-फूंक के नाम पर करीब आठ लाख रुपए दिए। महिला का आरोप है कि गुरुवार रात कमलेश ने उसे और गोतिया परिवार की महिलाओं को निर्वस्त्र कर झाड़-फूंक की। इसके बावजूद बीमारी ठीक नहीं हुई। इसके बाद कमलेश ने परिवार के लोगों को यह कहकर भड़काना शुरू कर दिया कि कबूतरी ही डायन है और उसी ने भूत छोड़ रखा है। महिला को आशंका है कि अंधविश्वास में फंसे गोतिया परिवार के लोग उसे या उसके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उसके पति कमलेश उरांव की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं।
कमलेश ने कहा- आरोप गलत, केवल पूजा-पाठ करता हूं : ग्रामीणों ने भी कमलेश भुइयां पर अंधविश्वास फैलाकर लोगों से पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह रोज अपने घर में भूतों का दरबार लगाता है। हालांकि, कमलेश ने आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसने किसी से झाड़-फूंक के नाम पर पैसे नहीं लिए हैं। वह केवल पूजा-पाठ कर लोगों को निरोग करने का काम करता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top