Last Updated:
Jharkhand Adivasi Ghoda Nach: झारखंड के आदिवासी समाज का हजारों साल पुराना एक बहुत ही खूबसूरत डांस है. जिसे घोड़ा नाच कहते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें घोड़ा बड़े ही खास तरीके से बनाया जाता है और इंसान उसके बीच में सवार होकर तरह-तरह का नाच दिखाता है, जो दिखने में काफी यूनिक और बड़ा ही खूबसूरत लगता है. आइये जानते हैं इस परंपरा के बारे में.
दिनेश बताते हैं कि यह हम आदिवासी समुदाय का बहुत ही पुराना नृत्य है. यह कितना पुराना है, यह कहना मुश्किल है. यह हजारों साल पुराना है. पहले के राजा महाराजा जब युद्ध जीत कर आते थे, तो इस तरीके से उनका स्वागत होता था. यह डांस विवाह उत्सव समेत कई तरह के चीजों में किया जाता है.
दिनेश बताते हैं कि अब यह विलुप्त होता जा रहा है. अब हमारे समाज में 90% लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं. इसलिए इसे जीवंत रखने के लिए हम लोग हर शादी विवाह समारोह मेले व आखड़ा सब जगह जरूर दिखाते हैं. वह लोगों को बताते हैं कि यह हमारी परंपरा है, धरोहर है, जो हजारों साल पुरानी है. इसको बचाने के लिए हम लोग आग बढ़ रहे हैं.
वह आगे बताते हैं कि यह मिट्टी, कपड़ा, गेहूं का भूसा इन सब चीजों का बना होता है. इसलिए बहुत ही मजबूत फाइबर बन जाता है. जैसे बच्चे जो एग्जाम में कार्डबोर्ड ले जाते हैं. बिल्कुल वैसा ही बोर्ड की तरह ही बन जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अंदर बांस का सपोर्ट रहता है और बाहर में हम लोग बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग करते हैं और यह बहुत ही मजबूत होता है, आसानी से टूटता नहीं है. हमलोग घोड़ा बनाते हैं और उसके बीच में खड़े हो जाते हैं और अंदर में खुद को घोड़े से बांध लेते हैं और फिर डांस होता है.
हमारी कोशिश बस यही है कि जो हजारों सालों से परंपरा चली आ रही है लोग इसको जानें और पहचाने. बस इसीलिए हम लोग दिन रात मेहनत कर रहे हैं. अब कोई बड़े मेले का आयोजन होता है तो उसमें भी हम नृत्य को दिखाने का काम करते हैं.