भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना:40-50 KM/H की...




झारखंड में शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 8 जून तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और निकटवर्ती मध्य हिस्सों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन/वज्रपात के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, अगले दिन शनिवार को भी झारखंड में कहीं-कहीं पर गर्जन/वज्रपात के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। रविवार को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में गर्जन/वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी जारी झारखंड के कई जिलों में वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सर्वाधिक बारिश सिसई में हुई दर्ज वहीं, पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बहुत हल्के से हल्के दर्जे की बारिश हुई। सिसई (गुमला) में सबसे अधिक बारिश 9.2 एमएम दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top