भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के पांच जिलों में आज हैवी रेन की संभावना:16 अगस्त तक...




झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 अगस्त को रांची, खूंटी, हजारीबाग, चतरा और रामगढ़ में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, 15 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, गुमला और खूंटी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की आशंका बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर खुले मैदान, खेत और पेड़-पौधों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (3-4) डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसके अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में 183.4 एमएम बारिश मझगांव में दर्ज इधर, पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जबकि कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज हुई। सर्वाधिक बारिश 183.4 एमएम मझगांव (प. सिंहभूम) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में दर्ज किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम सबसे अधिक बारिश वहीं, 1 जून से 13 अगस्त तक झारखंड में 501.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस दौरान सामान्य बारिश 638.9 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह राज्य में सामान्य से 21% कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार, मानसून के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जबकि कुछ जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम में 796.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 632.9 मिमी से 26% अधिक है। इसी तरह कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। देवघर में सामान्य से 49% कम बारिश हुई है। बोकारो में भी 34% की कमी दर्ज की गई, जो राज्य के प्रमुख जिलों में सबसे बड़ी कमी में शामिल है। कोडरमा में भी सामान्य बारिश के मुकाबले कमी रही। कुछ अन्य जिलों में 20% से 50% तक कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top