भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के वित्त मंत्री का पीएम पर पलटवार:कहा-अगर कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का...




पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गिरोह’ वाले बयान ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर ने इस बयान पर तीखा पलटवार किया है। राधाकृष्ण किशोर ने कहा- अगर कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गिरोह है तो भाजपा और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के गढ़ हैं। राधाकृष्ण किशोर पलामू के टाउन हॉल में प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री के बयान पर निशाना साधा। माओवाद अब कांग्रेस में अपनी जड़ें मजबूत कर चुका है दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सोमवार की शाम अपने विजय भाषण के दौरान कांग्रेस पर वैचारिक पतन और नक्सल विचारधारा को अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा- एक भी राज्य ऐसा नहीं है, जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार हो। ये सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है। ये सोच का बदलाव है। ये बताता है कि विकसित होता भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। आज का भारत विकास, विश्वास, प्रगति चाहता है। ऐसी राजनीति चाहता है, जो देश को आगे बढ़ाए। लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस विपरीत दिशा में चल पड़ी है। जब पूरा देश कम्यूनिज्म से किनारा कर चुका है। लेकिन कांग्रेस उस विचारधारा को अपनाने में लगी है। जो माओवाद जंगलों में खत्म हुआ वो अब कांग्रेस में अपनी जड़ें मजबूत कर चुका है। कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गिरोह बन चुकी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top