![]()
झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। आज राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, कई जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के बीच सुबह और शाम हल्की ठंड तथा कुछ इलाकों में कुहासे का असर महसूस होने लगा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 5 नवंबर से आसमान साफ होने और न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं। इसके बाद 6 से 9 नवंबर के बीच सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ सकता है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। 13 जिलों में बारिश और बादल छाने के आसार मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इन सभी जिलों में एक साथ बारिश होने की संभावना नहीं है। कुछ इलाकों में केवल बादल छाए रह सकते हैं। राज्य में अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शहरों के तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम 28 और न्यूनतम 19 डिग्री, पलामू में 29 और 17 डिग्री, हजारीबाग में 29 और 19 डिग्री, बोकारो में 29 और 20 डिग्री, रामगढ़ में 29 और 18 डिग्री तथा जमशेदपुर में अधिकतम 31 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। सुबह धुंध, शाम होते ही महसूस होगी हल्की ठंड राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंध या कुहासा देखने को मिला। रांची, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, पलामू और जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों में इसका असर रहने की संभावना है। सुबह और देर शाम रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग और पलामू में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। हालांकि, दिन में तापमान 28 से 31 डिग्री तक रहने के कारण गर्मी पूरी तरह विदा नहीं हुई है। 5 नवंबर से बदलेगा मौसम, 9 नवंबर तक बढ़ेगी ठंड आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 नवंबर को सुबह हल्की धुंध के बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। 6 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकल सकती है। 7 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं, 8 नवंबर को दिन में धूप और सुबह ठंड का असर रह सकता है। 9 नवंबर को भी सुबह हल्की धुंध और दिन में धूप निकलने के आसार हैं। कुल मिलाकर 4 नवंबर के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। 5 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। इसके बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में सुबह और रात का मौसम अधिक ठंडा महसूस होगा। हालांकि, दिन में धूप के कारण लोगों को दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास बना रह सकता है।
Source link