भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के 24 जिलों में बारिश का मचाएगी तांडव, इन इलाकों में...


रांची: झारखंड में आज मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड के अधितम जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. आज झारखंड के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है. आज रांची मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं,  रांची, खूंटी, गुमला समेत 24 जिलों में आज बारिश हो सकती है.

झारखंड के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज झारखंड के लगभग 20 से 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां सहित कई जिले शामिल हैं. वहीं, कुछ जिलों में 64.5-115.5 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है.

आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा

आज करीब 18 से 22 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की आशंका जताई गई है. वहीं, विशेष रूप से दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड के जिलों में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. बता दें कि तेज हवाओं से बिजली के खंभे या कमजोर ढांचे प्रभावित हो सकते हैं.

झारखंड के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

झारखंड के इन जिलों में AQI रहेगा बेहतर

बता दें कि बारिश के कारण आज झारखंड के अधिकतम जिलों में वायु गुणवत्ता अच्छी रहने की संभावना है. आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका और देवघर जैसे जिलों में AQI ‘अच्छा’ या ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहने का अनुमान है. वहीं, बारिश से धूल और प्रदूषक कण कम होने की संभावना है. बता दें कि बारिश से AQI में कुछ सुधार रहने की संभावना है.

वहीं, झारखंड में लगातार बादल और रुक-रुक कर बारिश के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. इन जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

झारखंड के इन जिलों का तापमान रहेगा अधिक

झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और कुछ उत्तरी जिलों में बारिश कम होने की स्थिति में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि उमस बनी रह सकती है

कल झारखंड के इन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में लगभग 16 मिमी तथा बोकारो क्षेत्र में लगभग 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और आसपास के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की सूचना मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

IMD की लोगों के लिए सलाह

आज रांची मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा की संभावना को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने, बिजली चमकने पर सुरक्षित भवन में शरण लेने तथा किसानों को खेतों में कार्य करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top