भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Sonam Wangchuk ends hunger strike: सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा...


होमताजा खबरदेश

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, इस फैसले के पीछे की खुद वजह भी बताई

Last Updated:

Sonam Wangchuk News: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुवार की देर रात 26 दिनों से जारी अनशन तोड़ दिया. सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने का फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया. अब उनकी पहली प्रतिक्रिया आई है. इसमें उन्होंने अनशन खत्म करने की वजह बताई है.

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, इस फैसले के पीछे की खुद वजह भी बताई Zoom

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Sonam Wangchuk ends hunger strike: सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया. सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात को 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. सोनम वांगचुक ने गुरुवार आधी रात के बाद हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अपना अनशन तोड़ा. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह खुद अस्पताल गए, उन्होंने मनाया, तब जाकर सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ा. इस दौरान उनकी पत्नी गीतांजलि भी उनके साथ थीं. अब सवाल है कि आखिर सोनम वांगचुक ने अपना अनशन क्यों तोड़ा? तो इसका जवाब भी उन्होंने खुद दे दिया है.

अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. अनशन खत्म करने के बाद सोन वांगचुक ने एक्स पर अपना पहला संदेश शेयर किया. उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और अन्य नेताओं के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की. इस पोस्ट में सोनम वांगचुक ने लिखा, ‘अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ा.’

लंबी बातचीत के बाद लिया गया फैसला
अपनी पोस्ट में सोनम वांगचुक ने आगे कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने या तो उनसे मुलाकात की थी या उन्हें भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह करते हुए पत्रों पर हस्ताक्षर किए थे. उन्होंने कहा कि यह फैसला विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए लिया गया. सोनम वांगचुक ने कहा कि वह उन शर्तों के बारे में एक अलग वीडियो में विस्तार से बताएंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा. इस बीच मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें और बहुत सतर्क रहें.’

दरअसल, सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था. इसी बीच तबीयत खराब होने के बाद सोनम को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार की रात से पहले एक बार और सोनम वांगचुक से मेदांता अस्पताल में मिलने गए थे.

पीएम मोदी का वीडियो संदेश

बहरहाल, इससे पहले गुरुवार की देर रात पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया. इसमें उन्होंने देश के युवाओं, छात्रों और अभिभावकों से पेपर लीक पर रोक लगाने से जुड़े बड़े कदम उठाने की जानकारी दी थी. पीएम मोदी ने कहा कि इससे जुड़ा एक मसौदा शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में पेश किया जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है. लाखों छात्र और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है इसलिए पेपर लीक की घटना से निपटने को लेकर अब तक पिछले ढाई महीने में अनेक कदम उठाए गए. गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो.

आज कैबिनेट में होगा बड़ा फैसला?

उन्होंने आगे कहा कि तत्काल परीक्षा लेना जरूरी था. सरकार ने पूरी शक्ति का प्रयोग करके कम से कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा का प्रबंध किया.  5 से 6 दिन पहले, 19 को नतीजे भी आ गए. देश भर में पास हुए छात्रों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन हम संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं इसलिए मैंने आज विभागों को निर्देश दिए थे. आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात अपने मसौदे दे दिए.  फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ मसौदे पर शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी. कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द इस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top