भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड- ट्रेलर ने 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत:सड़क किनारे खड़े...




झारखंड के खूंटी जिले में बड़ा हादसा हुआ। जिले के कर्रा में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और चार बच्चे हैं। दो लोग घायल हैं। एक को खूंटी सदर अस्पताल और दूसरे को तोरपा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन एक ही परिवार के हैं। मां-बेटी और नातिन की जान गई है। झाड़ी में फंसे स्कूटी सवार को निकाल रहे थे लोग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोशांबी कॉलोनी के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर झाड़ी में घुस गई। शोर सुनकर आसपास के लोग निकले। कुछ लोग झाड़ी में फंसे युवक को निकाल रहे थे। वहीं, महिलाएं और बच्चे सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। एक परिवार के तीन लोगों की मौत स्थानीय निवासी बिरसा नायक ने बताया कि उसके परिवार के तीन सदस्यों की इस हादसे में जान चली गई। पत्नी कसीला देवी, बेटी अंजलि और एक साल के नातिन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सदर अस्पताल खूंटी पहुंचाया। खुशबू का खूंटी सदर अस्पताल और दूसरे घायल का सीएचसी तोरपा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर और खलासी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top