भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड-बिहार के रेल यात्रियों को तोहफा, त्योहारी सीजन में चलेंगी 3 जोड़ी...


Last Updated:

त्योहारों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झारखंड और बिहार होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. ये ट्रेनें टाटा-लाभा, राऊरकेला-झांझरपुर और रांची-पूर्णिया कोर्ट रूट पर चलेंगी. इससे यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा.

ख़बरें फटाफट

झारखंड-बिहार के रेल यात्रियों को तोहफा, चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनेंZoom

भारतीय रेल की फाइल फोटो

रांची: आगामी त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला किया है. यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है. ये सभी स्पेशल ट्रेनें धनबाद और उसके आसपास के मुख्य स्टेशनों से होकर गुजरेंगी. इससे झारखंड और बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा और आसान लाभ मिलेगा.

टाटा-लाभा स्पेशल ट्रेन 
रेलवे की जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08181 टाटा-लाभा स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन दोपहर 13:00 बजे टाटा से चलकर शाम 18:30 बजे धनबाद पहुंचेगी और यहाँ से 18:38 बजे आगे के लिए रवाना होगी. वहीं वापसी के लिए, गाड़ी संख्या 08182 लाभा-टाटा स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन सुबह 05:20 बजे लाभा से रवाना होकर शाम 18:20 बजे धनबाद पहुंचेगी.

राऊरकेला-झांझरपुर स्पेशल ट्रेन 
इसी तरह, गाड़ी संख्या 08105 राऊरकेला-झांझरपुर स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर से 19 नवंबर के बीच हर गुरुवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन शाम 19:00 बजे राऊरकेला से चलकर रात 03:40 बजे धनबाद पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 08106 झांझरपुर-राऊरकेला स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी. यह ट्रेन रात 21:00 बजे झांझरपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे धनबाद पहुंचेगी.

रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन
त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है. यह ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार को शाम 18:00 बजे रांची से चलेगी और रात 22:07 बजे धनबाद पहुंचेगी. वहीं वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 08626 पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल ट्रेन 7 नवंबर से 21 नवंबर तक हर शनिवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन दोपहर 15:00 बजे पूर्णिया कोर्ट से रवाना होगी और अगले दिन तड़के 04:45 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचेगी.

इन रूटों के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
इन सभी स्पेशल ट्रेनों के चलने से मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, चितरंजन, जसीडीह और किऊल रूट के यात्रियों का सफर बहुत आसान हो जाएगा. त्योहारों के समय ट्रेनों में होने वाली लंबी भीड़ और वेटिंग लिस्ट की समस्या से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी. रेलवे के इस कदम से झारखंड और बिहार के बीच आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में बहुत सहूलियत होगी.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top