![]()
भास्कर न्यूज | गिरिडीह भाकपा माले की प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को पार्टी के संस्थापक सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। माले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। कार्यक्रम की अगुवाई माले नेता कन्हाई पांडेय और मसूदन कोल ने की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड चारू मजूमदार की शहादत के बाद जब देश में दमन और राजनीतिक चुनौतियों का दौर था, तब कॉमरेड जौहर, विनोद मिश्र और स्वदेश भट्टाचार्य ने भाकपा माले के पुनर्गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वदेश भट्टाचार्य पार्टी के संस्थापक सदस्यों की अंतिम कड़ी में शामिल थे। माले नेता राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडेय ने बताया कि एक नवंबर को टाउन कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं दो नवंबर को गिरिडीह से कई पार्टी कार्यकर्ता पटना रवाना होंगे।
Source link