भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज मौसम लेगा करवट! रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश...


Last Updated:

झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है. दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट है. अपने इलाके के मौसम का सटीक हाल जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

झारखंड में आज मौसम लेगा करवट! रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टZoom

झारखंड वेदर अपडेट

रांची: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तक काफी धीमी रही है. राज्य में 1 जून से 3 जुलाई तक सामान्य से 46 प्रतिशत कम बारिश हुई है. कम वर्षा के कारण खेती-किसानी और जल संकट को लेकर चिंता बढ़ने लगी है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जताई है.

आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

  • मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार को राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही विभाग ने 7 जुलाई तक पूरे सूबे में गरज के साथ वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका जताई है.

दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में येलो अलर्ट

  • राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों या पेड़ों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों. बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और पूरी सावधानी बरतें.

साहिबगंज में सबसे कम और दुमका में सर्वाधिक वर्षा

  • इस सीजन में अब तक सबसे खराब स्थिति साहिबगंज जिले की रही है. यहां 1 जून से 3 जुलाई के बीच केवल 3.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. यह आंकड़ा सामान्य से 99 प्रतिशत कम है. दूसरी तरफ, दुमका जिले में सबसे बेहतर 207.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. यह सामान्य से केवल 8 फीसदी कम है. इसके अलावा रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और जामताड़ा में भी अपेक्षाकृत अच्छी वर्षा हुई है. वहीं बोकारो, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा और चतरा में सामान्य से बहुत कम बादल बरसे हैं.

रांची में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

  • राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह धूप निकली थी. हालांकि, दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इस वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आई है. लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. हालांकि, बारिश के कारण कुछ शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई. इससे यातायात भी थोड़ा प्रभावित हुआ.

बोकारो रहा सबसे गर्म

  • पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड का सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री, डाल्टनगंज में 29.8 डिग्री और चाईबासा में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top