भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में गर्मी का कहर जारी! पलामू, गढ़वा… हीटवेव का येलो अलर्ट,...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में आज भीषण गर्मी और हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, पलामू में तापमान 40-44 डिग्री तक रहने वाला है. वहीं, कुछ जिलों जैसे उत्तरी पूर्वी में हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना है. आइये जानते हैं आज के मौसम के बारे में.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर, पलामू... झारखंड में गर्मी का कहर, इन जिलों में होगी बारिशZoom

झारखंड का मौसम जानें कैसे रहने वाला है

रांची: झारखंड में मौसम के उलटफेर का दौर जारी है. आज झारखंड के कई जिलों में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है. हालांकि रांची का अधिकतम तापमान लगभग 39-42°C के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों जैसे जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और पलामू में 40-43°C तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. कुछ जगहों पर पिछले दिनों की तरह 44°C के करीब तापमान दर्ज होने की भी आशंका है, खासकर दक्षिणी और पश्चिमी जिलों के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. साथ ही आज दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रहेगी.

इन जिलों में है हीटवेव की चेतावनी

  • रांची मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसावां में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है. यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. जहां दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. वहीं, रांची और जमशेदपुर में AQI 100-150 के बीच रहने की संभावना है, जबकि धनबाद और बोकारो जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में 150-200 तक जा सकता है. सूखी हवाओं और धूल के कारण प्रदूषण बढ़ गया है. ऐसे में लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 42/27 150
जमशेदपुर 44/28 150
पलामू  43/25 160
धनबाद 43/27 150

इन जिलों में है बारिश की चेतावनी

  • झारखंड के उत्तरी और पूर्वी जिलों जैसे देवघर, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा आदि जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. हालांकि तेज बारिश नहीं, सिर्फ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है, इससे स्थानीय स्तर पर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. वहीं, आंधी-तूफान के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी जैसे जिलों के कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है.
झारखंड के जिलों का 26 अप्रैल का ये है आंकड़ा

जानें कहां रहेगा सबसे कम तापमान

  • झारखंड के पहाड़ी और वन क्षेत्रों, खासकर नेतरहाट और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 22–23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जो राज्य में सबसे कम है. यहां सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह रहा है. हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस गर्मी में पानी का अधिक सेवन करना चाहिए. साथ ही हल्के कपड़े पहनें और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं. मौसम को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है. ऐसे में कहा जा सकता है कि आज झारखंड में गर्मी का प्रभाव साफ दिखाई देगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश राहत दे सकती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top