Last Updated:
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर और चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में बीजेपी नेता और राज्य के नए राजनैतिक धुरी बने सुवेंदु अधिकारी के करीबी निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है. चश्मदीदों के मुताबिक वह कुछ लोगों के साथ मौजूद थे, तभी हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
घटना के मुख्य प्वाइंट्
· सरेराह वारदात: सुभेंदु चंद्र नाथ रथ को मध्यमग्राम में तब निशाना बनाया गया जब वे कुछ लोगों के साथ सार्वजनिक स्थान पर थे.
· मौके पर ही मौत: हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
· सुवेंदु अधिकारी के करीबी: मृतक लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके खास भरोसेमंद माने जाते थे.
· चुनाव बाद हिंसा: बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों (4 मई) के बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से तोड़फोड़ और झड़पों की खबरें आ रही हैं.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…