Last Updated:
Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश हो रही है. ऐसे में राज्य के कई जिलों के तापमान मेें भारी गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही कई जिलों में हवाओं के साथ बारिश होने की वजह से तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आई है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )
रांची: झारखंड में प्री-मॉनसून की गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के संयुक्त प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज आंधी और छिटपुट बारिश देखी जा रही है. रांची मौसम विभाग के अनुसार, कल बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज भी झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी. आज भी कई जिलों में बारिश हो सकती है.
रांची में आज अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और कोडरमा जैसे जिलों में भी तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश के साथ 35-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
शहरों क तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 35/22 | 72 |
| जमशेदपुर | 37/25 | 89 |
| पलामू | 39/25 | 110 |
| हजारीबाग | 37/24 | 155 |
झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, धनबाद, गिरिडीह और देवघर समेत लगभग 15 जिलों में आज छिटपुट बारिश के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा. कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड के जिलों जैसे चाईबासा, गढ़वा और पलामू में गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा रह सकता है. हालांकि, यहां भी शाम के समय मौसम बदलने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. वहीं, उत्तरी जिलों में बादलों की आवाजाही अधिक रहेगी, जिससे तापमान नियंत्रित रहने की संभावना है.
रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. साथ ही चेतावनी जारी की गई है कि अगले 2-3 दिनों तक राज्य में ऐसी ही गतिविधियां बनी रहेंगी. 6-7 मई को झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि 8 मई के बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें