भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में बड़ी पुरातात्विक खोज:रामगढ़ में मिला पालकालीन बौद्ध स्तूप, ऊपर मंदिर...




25 मीटर ऊंचे टीले के सर्वेक्षण में दो कालखंडों की झलक झारखंड की धरती अपने गर्भ में सदियों पुराना गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है। इसी कड़ी में पुरातत्व के क्षेत्र में एक बेहद महत्वपूर्ण और नई खोज सामने आई है। रामगढ़ जिले के माइल चितरपुर (मंडवा) गांव में एक प्राचीन गोलाकार ईंट निर्मित बौद्ध स्तूप के अवशेष मिले हैं। 23 नवंबर को पुरातत्व विभाग के पूर्व उप निदेशक व वरिष्ठ पुरातत्वविद हरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में हुए जमीनी सर्वेक्षण में यह ऐतिहासिक साक्ष्य उजागर हुआ। गोला से आठ किलोमीटर पश्चिम रामगढ़ रोड पर राजबंद के ठीक सामने करीब 25 मीटर ऊंचा एक टीला है। बेजोड़ नक्काशी और प्रवेश द्वार
मौके से मिले स्थापत्य अवशेषों में एक भव्य प्रवेश द्वार (दरवाजे) के दो टूटे हुए हिस्से मिले हैं। इन 5 फीट चौड़े प्रस्तर स्लैब्स पर सुंदर मेहराब (आर्च) उकेरे गए हैं, जिनके दोनों किनारों पर श्रद्धालु (डिवोटी) के रूप में हाथ जोड़े बंदर की आकृति बनी हुई है।
शीर्ष पर लघु स्तूप: टीले के सबसे ऊपरी हिस्से में बाद के कालखंड में पुनः एक छोटी स्तूपनुमा संरचना बनाए जाने के संकेत भी मिले हैं। अवैध खुदाई से बचने की अपील: इस सर्वेक्षण दल में हरेंद्र सिन्हा के साथ अवकाश प्राप्त सरकारी पदाधिकारी कावेरी घोष, शोधार्थी अनिल राणा व स्थानीय प्रतिनिधि कमलेश पिंगलु व नकुल शामिल थे। सिन्हा ने कहा कि इस पुरातात्विक धरोहर को सहेज कर रखना जरूरी है। झारखंड में बौद्ध विरासत का विस्तार: यहां भी मिल चुके हैं स्तूप
हरेंद्र सिन्हा ने बताया कि प्राचीन काल में हजारीबाग, चतरा, पलामू व रामगढ़ का यह पूरा बेल्ट बौद्ध धर्म के प्रभाव में सक्रिय था। पहले भी बौद्ध अवशेष मिले हैं:
खीरी मठ, गोला (रामगढ़): यहां पूर्व में एक प्राचीन बौद्ध मंदिर खोजा गया था, जिसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित किया जा चुका है।
बिहार स्थली (चतरा): भद्रकाली मंदिर के ठीक पीछे स्तूप के अवशेष मिले थे। एएसआई से उत्खनन की अनुमति मिलने के बावजूद खुदाई शुरू नहीं हो सकी।
मानगढ़, चौपारण (हजारीबाग): गांव के भीतर प्राचीन बौद्ध स्तूप के महत्वपूर्ण अवशेष चिह्नित किए गए हैं।
सहरवीरा (पलामू): यहां मिट्टी से बने एक अत्यंत प्राचीन स्तूप सहित अन्य बौद्ध अवशेषों के प्रमाण मिले हैं। इनको सुरक्षित रखना आवश्यक हो गया है। बौद्ध सर्किट से बदल सकती है झारखंड की तस्वीर… इन सभी स्थलों का वैज्ञानिक उत्खनन- संकलन किया जाए तो झारखंड को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सर्किट से जोड़ा जा सकता है। बोधगया की तर्ज पर यदि सरकार जमीन उपलब्ध कराए, तो विभिन्न बौद्ध देश यहां मठ- मंदिर बना झारखंड को वैश्विक मानचित्र पर ला सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top