भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में मौसम का डबल अटैक! रांची, धनबाद… जिलों में आंधी-तूफान, पलामू,...


रांची: झारखंड में आज का मौसम काफी बदला-बदला रहने वाला है. एक ओर जहां कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. वहीं, दूसरी ओर कुछ जिलों में उमस और तेज गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. IMD के अनुसार राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. झारखंड के डाल्टनगंज, और चतरा में आज तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. वहीं, धनबाद गिरिडीह, देवघर और गोड्डा जैसे जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

रांची मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत पूर्वी और मध्य झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, कोड़रमा, जमशेदपुर, खूंटी और गुमला में दोपहरे के बाद बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी देखी जा सकती है.

झारखंड का मौसम आज कैसा रहने वाला है जानें

झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

IMD ने झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामतारा, दुमका, गोड्डा, और पाकुड़ में आज तेज आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है.

झारखंड के इ जिलों में वज्रपात का अलर्ट

रांची मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है. खासकर रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोड़रमा, दुमका, जामतारा में बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.

झारखंड आज का मौसम

झारखंड के इन जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी

बता दें कि बारिश के बावजूद उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है. डाल्टनगंज (पलामू क्षेत्र) और चतरा में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. इन जिलों में लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. इसके अलावा गढ़वा और चतरा में गर्म और शुष्क हवाओं के कारण हीटवेव जैसी परिस्थितियां महसूस हो सकती हैं. यहां दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

जानें सोमवार को कैसा रहा झारखंड का मौसम

वहीं, सोमवार को झारखंड में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला. राजधानी रांची समेत बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, खूंटी और गुमला के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, दुमका, देवघर, जामताड़ा और पाकुड़ में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान देखने को मिला. दूसरी ओर पलामू, गढ़वा और चतरा में मौसम शुष्क रहा तथा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया. बारिश वाले जिलों में मौसम सुहावना रहा, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर अधिक बना रहा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top