भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में मौसम का यू-टर्न, रांची में बारिश तो पलामू पड़ेगी भीषण...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री तक जा सकता है. जहां पलामू-गढ़वा-चतरा समते कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. वहीं, रांची समेत कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.

ख़बरें फटाफट

 झारखंड में मौसम का यू-टर्न, आज कहीं लू तो कहीं होगी बारिश, IMD का अलर्टZoom

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है. आज शनिवार को राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. वहीं, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. IMD के अनुसार आज झारखंड में अधिकतम तापमान लगभग 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इसके अलावा दिन में गर्म हवाएं कई जिलों में चल सकती हैं. खासकर पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे जिलों भीषण गर्मी पड़ सकती है.

हालांकि झारखंड के दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ जिलों में मौसम करवट ले सकता है. जहां रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की छींटे पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन दिनभर इन जिलों में उमस भरा मौसम रहने वाला है. जहां तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 40/27 150
जमशेदपुर 41/29 160
पलामू 38/24 150
हजारीबाग 32/26 175

आज इन जिलों में होगी बारिश

अगर हम झारखंड में 1 मई की बात करें, तो राज्य के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहा है. जहां रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में हल्की बारिश हुई है. वहीं, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज हुई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया. इसके अलावा बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट भी इन जिलों में देखी गई है. वहीं, आज हम बारिश की बात करें तो रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, चतरा आदि पश्चिमी-मध्य जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी जिलों धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, दुमका में भी हल्की बारिश की संभावना है. कुल मिलाकर झारखंड में आज भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में 1 मई को ऐसा रहा मौसम

वहीं, रांची के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण ये बारिश हो रही है. यहां आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मिला-जुला मौसम बना रह सकता है, जहां दिन में गर्मी और शाम के समय हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. आज झारखंड के कई जिलों में गर्मी का असर रहने वाला है, लेकिन कुछ जिलों में लोगों को राहत भी मिलने की संभावना है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top