भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड वाले यात्रीगण ध्यान दें! 1 से 3 नवंबर तक 18 एक्सप्रेस...


Last Updated:

Trains Cancelled: झारखंड के रेल यात्रियों को नवंबर की शुरुआत में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. चक्रधरपुर रेल मंडल में बागडिही और झारसुगुड़ा स्टेशनों के बीच चौथी रेल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम होगा. इसके लिए 1 से 3 नवंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा. इस वजह से कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि उत्कल एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है.

झारखंड वाले यात्रीगण ध्यान दें! 1 से 3 नवंबर तक 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्दZoom

चाईबासा में इंटरलोकिंग के चलते ट्रेन कैंसिल.

चाईबासाः झारखंड वाले यात्रीगण कृप्या ध्यान दें. 1 से 3 नवंबर के बीच 18 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. चक्रधरपुर रेल मंडल में चौथी रेल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा. प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग के साथ यार्ड रिमॉडलिंग का काम होगा. इस वजह से चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया. दो ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा.

बागडिही-झारसुगुड़ा के बीच चौथी लाइन का काम
चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडिही और झारसुगुड़ा स्टेशनों के बीच चौथी रेल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने की तैयारी चल रही है. इस काम के लिए 1 से 3 नवंबर तक रेलवे की ओर से अलग-अलग चरणों में तकनीकी काम किया जाएगा. इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग तारीखों में इन ट्रेनों को रद्द किया गया है.
1 से 3 नवंबर: ट्रेन नंबर 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस.
1 से 3 नवंबर: ट्रेन नंबर 68029/68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू.
3 नवंबर: ट्रेन नंबर 18125/18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस.
1 से 3 नवंबर: ट्रेन नंबर 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस.
2 से 4 नवंबर: ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस.
3 नवंबर: ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस.
4 नवंबर: ट्रेन नंबर 22862 कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस.
3 नवंबर: ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस.
4 नवंबर: ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस.
31 अक्टूबर: ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस.
2 नवंबर: ट्रेन नंबर 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस.
2 नवंबर: ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस.
5 नवंबर: ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस.
3 नवंबर: ट्रेन नंबर 22839/22840 भुवनेश्वर-राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस.

उत्कल एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेगी
रेलवे ने दो ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया है. 2 नवंबर को पुरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कटक-भद्रक-हिजली-टाटानगर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-इब के बजाय कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-इब के रास्ते चलेगी. 2 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेन नंबर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इब-झारसुगुड़ा-राउरकेला-टाटानगर-हिजली-भद्रक-कटक के बजाय इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते चलेगी.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top