भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र:एसआईआर पर रोक लगाने का संकल्प पास, अब...




सत्ता पक्ष ने कहा-प्रक्रिया का विरोध नहीं, इसके तरीके पर आपत्ति झारखंड विधानसभा ने बुधवार को एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने से संबंधित सरकारी संकल्प ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संकल्प के माध्यम से राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग की वर्तमान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसकी विसंगतियों को दूर करने और झारखंड की सामाजिक व भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नया एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) बनाने की मांग की है। सरकार को आशंका है कि मौजूदा नियमों से पात्र मतदाताओं के नाम सूची से कट सकते हैं। अब इस संकल्प को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
संकल्प को सदन के पटल पर रखते हुए संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार एसआईआर की अवधारणा या मृत व दोहरे नाम हटाने के खिलाफ नहीं है। वह सत्यापन के तरीके का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की परिस्थिति दिल्ली या अन्य विकसित राज्यों जैसी नहीं है आज एमएमडीआर पर चर्चा
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को झारखंड सरकार केंद्र सरकार के एमएमडीआर कानून के विरोध में संकल्प पेश करेगी। इसपर सदन में चर्चा होगी। फिर संकल्प पारित ​कराया जाएगा। जानिए…सदन में पक्ष-विपक्ष में कैसे चली तीखी बहस- ज्ञानेश 4 गांवों में चलें, जन्म प्रमाण पत्र मिल जाए तो इस्तीफा दे दूंगा : राधाकृष्ण
राधाकृष्ण ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा-ज्ञानेश कुमार झारखंड के चार गांवों में चलें। वहां की परिस्थिति देखें। आदिवासी और पहाड़ी जनजाति बहुल गांवों में बुनियादी दस्तावेज तक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे लोगों से जन्म प्रमाण पत्र मांगना कितना व्यावहारिक है, इसका अंदाजा गांवों में जाकर ही लग सकता है। अगर वहां मां-बाप और पहाड़ी जनजातियों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएं तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। ऐसा नहीं हुआ ​तो ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। मंत्री ने कहा-राज्य सरकार के पास ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की शक्ति नहीं है। लेकिन चार करोड़ जनता की भावनाओं के विपरीत कोई प्रक्रिया चल रही है तो उसका विरोध करने का अधिकार है। विपक्ष ने कहा-एसआईआर सामान्य प्रक्रिया, बेवजह हो रहा है विरोध
चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार के तर्कों का विरोध किया। विपक्षी विधायकों ने कहा कि एसआईआर कोई नई या असाधारण प्रक्रिया नहीं है। निर्वाचन आयोग के संवैधानिक अधिकारों के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाता है। इसका उद्देश्य सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना है। मृत मतदाताओं के नाम हटाना, दो जगहों पर दर्ज नाम ठीक करना और नए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना इस प्रक्रिया का उद्देश्य है। विपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी है तो उसे सामने लाकर सुधार की मांग की जा सकती है। लेकिन पूरी प्रक्रिया रोकने की मांग करना उचित नहीं है। भास्कर ने उठाया मामला तो सरकार ने प्रस्ताव पारित करने का फैसला लिया
विशेष सत्र में एसआईआर और एमएमडीआर एक्ट पर विस्तृत चर्चा होनी थी। लेकिन कोई मत प्राप्त करने की बात नहीं थी। दैनिक भास्कर ने 24 नवंबर के अंक में प्रमुखता से इसे उठाया था। उसके बाद राज्य सरकार ने चर्चा के बाद इस पर प्रस्ताव पारित कराकर सभी सक्षम प्राधिकार को भेजने का फैसला लिया। संशोधित प्रस्ताव पर तुरंत कैबिनेट की मंजूरी संभव नहीं थी, इसलिए कैबिनेट की स्वीकृति की प्रत्याशा में राजकीय संकल्प निकाल कर विधानसभा की कार्य सूची में शामिल किया गया। संसदीय कार्य मंत्री, राधाकृष्ण किशोर ने कहा 20 लाख जिंदा मतदाताओं के नाम हटाए, क्या वे भारत के नागरिक नहीं
सरकार एसआईआर का विरोध क्यों कर रही है?
-राज्य सरकार एसआईआर का विरोधी नहीं है, बल्कि इसकी प्रक्रिया का विरोध कर रही है। मृत व्यक्ति का नाम कटना चाहिए। ​दो जगह जिनका नाम है, वह हटना ही चाहिए। लेकिन जिस तरह यह प्रक्रिया चल रही है, उसमें मौजूद खामियों का विरोध किया जा जा रहा है। वैध मतदाताओं को इससे काफी परेशानी हो रही है।
विधानसभा से क्यों पारित कराया गया संकल्प?
-चुनाव आयोग इस गलतफहमी में न रहे कि संविधान द्वारा उसे असीमित अधिकार दिया गया है, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था के माध्यम से उन्हें दायित्व दिया गया है। राज्य में कुल 2.64 करोड़ वोटर हैं। ड्राफ्ट सूची में 2.21 करोड़ मतदाताओं के नाम प्रकाशित किए गए हैं। 20 लाख वैसे वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं, जिनकी न तो मौत हुई है और न दो जगह नाम हैं। क्या वे भारत के नागरिक नहीं हैं?
आखिर झारखंड सरकार क्या चाहती है?
-संविधान के दायरे में काम हो। अधिकार की रक्षा हो। लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग स्वयं तय करे कि वो खुद को किस श्रेणी में रख रहे हैं। वास्तविकता यह है कि वैसे मतदाता जो भाजपा के वोटर नहीं हैं, और वो गैर भाजपाई के पक्ष में मतदान करते हैं, वे अल्पसंख्यक, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग से आते हैं, उन्हीं का नाम हटाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top