भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झुमरी तिलैया में फला दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम, 3 लाख...


Last Updated:

Jhumri Tilaiya Miyazaki Mango: झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया शहर के अड्डी बांग्ला रोड स्थित एक घर इन दिनों खास वजह से चर्चा में है. यहां लगा मियाजाकी आम का पेड़ अब फल देने लगा है. मियाजाकी आम को दुनिया की सबसे महंगी और प्रीमियम आम की किस्मों में गिना जाता है. जापान में इसे ‘सन ऑफ एग’ यानी ‘सूर्य का अंडा’ के नाम से भी जाना जाता है.

अड्डी बांग्ला रोड निवासी मनोज कुमार ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उनके पिता हारो यादव रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे. तब उन्होंने लगभग 700 रुपये में मियाजाकी आम का पौधा खरीदकर घर के आंगन में लगाए. उस समय उन्होंने परिवार के लोगों से कहा था कि यह आम की एक बेहद खास और कीमती किस्म है, जिसका स्वाद सामान्य आमों से बिल्कुल अलग होता है.

परिवार के सदस्यों ने इस पौधे की नियमित रूप से देखभाल की. वर्ष 2024 में हारो यादव का निधन हो गया, लेकिन उनके द्वारा लगाया गया यह पौधा अब फल देने लगा है. इससे परिवार को उनकी यादें भी ताजा हो रही हैं. पेड़ पर लगे आकर्षक लाल रंग के आमों को देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंच रहे हैं और इसके बारे में जानकारी ले रहे हैं.

मनोज कुमार ने बताया कि मियाजाकी आम मूल रूप से जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है. पकने के बाद इसका रंग गहरे लाल या रूबी जैसा हो जाता है, जो इसे अन्य आमों से अलग पहचान देता है. इसका गूदा बेहद मखमली, रसीला और सुगंधित होता है. साथ ही इसमें प्राकृतिक मिठास भी काफी अधिक होती है. फिलहाल उनके पेड़ पर करीब 200 आम लगे हुए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जानकारों के अनुसार, मियाजाकी आम में एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा-कैरोटीन, विटामिन-सी और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यही कारण है कि इसे स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है. इसके स्वाद, गुणवत्ता और पोषण मूल्य के कारण दुनिया भर में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.

सीमित उत्पादन और अधिक मांग के कारण मियाजाकी आम दुनिया के सबसे महंगे फलों में गिना जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी कीमत करीब 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बताई जाती है.

वहीं भारत में स्थानीय स्तर पर उगाए गए मियाजाकी आम की कीमत आमतौर पर 3,000 से 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहती है. झुमरी तिलैया में इस दुर्लभ और प्रीमियम आम के फल आने से न केवल परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच भी इसे लेकर खास उत्सुकता देखने को मिल रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top