![]()
चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव में पानी से भरे टब में गिरने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना घर में दीपावली की सफाई के दौरान हुई। मृतक की पहचान डाढ़ा गांव निवासी गुलाबी तुरी के एक वर्षीय बेटे पीयूष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परिवार दीपावली की तैयारी और घर की सफाई में व्यस्त था। इसी दौरान बच्चे की मां घर में पानी भरने के लिए उठी। उसने कमरे में खेल रहे अपने मासूम बेटे पर नजर रखने के लिए अपने देवर को विशेष रूप से कहा था। लेकिन, दुर्भाग्यवश देवर ने बच्चे की तरफ ध्यान नहीं दिया। कुछ ही पलों की इस लापरवाही के कारण बच्चा खेलते-खेलते घर में रखे पानी से भरे टब के पास पहुंच गया और उसमें जा गिरा। जब कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में बदहवास परिजन मासूम को लेकर तुरंत चतरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खुशियों के इस पर्व पर इस अनहोनी ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
Source link