![]()
शहरी क्षेत्र के मिशन चौक स्थित टायनी टास्क में बुधवार को रक्षा बंधन का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा प्री नर्सरी से यूकेजी के बच्चों के बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही कक्षा एक से पांच के बच्चों ने राखी बनाओं प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर रघुवीर शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन भाई और बहन के प्रेम का बंधन है। जिसमें बहन भाई के कलाई पर राखी बांधती है और कहती है कि जिस रक्षा सूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बली को बांधा गया था इस रक्षा सूत्र से मैं तुम्हें बंधती हूं जो तुम्हारी रक्षा करेगा। इस कार्यक्रम से बच्चों में एक दूसरे के प्रति सम्मान व प्रेम का भाव का विकास हुआ।
Source link