बेंगाबाद प्रखंड के केंदुआगढ़ाह स्थित ज्वाला पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामानों का उपयोग कर आकर्षक राखियां बनाईं। विद्यालय के निदेशक रणधीर प्रसाद ज्वाला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की रचनात्मकता और हुनर को मंच मिलता है। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों और अभिभावकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
Source link