![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक चंदवा गैरेज लाइन स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चंदवा निवासी एसोसिएशन के सचिव रोहित अग्रवाल ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए सभी ट्रक मालिकों को यह कहा गया कि सड़क सुरक्षा सर्वोपरी है, दुर्घटना किसी से भी हो सकती है, लेकिन लापरवाही का हम लोग समर्थन नहीं करते, इसलिए सभी ट्रक मालिक अपने-अपने चालकों को नियमित रूप से यह निर्देश दे कि कोई भी वाहन चालक नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाएगा। सभी ट्रकों में आगे पीछे नंबर प्लेट रहना अनिवार्य करें। ट्रकों में रेडियम पट्टी अवश्य लगाए, आवश्यक कागजात ट्रक में अवश्य रखें, और गति सीमा के अंतर्गत ही ट्रक चलाएं और एसोसिएशन समय-समय पर टूटूवा मोड, बनारी, आदर, घाघरा, लोहरदगा, सेन्हा, चंदवा विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान भी चलाएगी। लगातार ट्रकों को रोककर इन सब चीजों की जांच करेगी। इस क्रम में कोई भी चालक अगर गलत पाया गया तो वैसे ट्रकों को चिन्हित करके एक महीना के लिए खड़ा कर दिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने कहा की आए दिन हेसल प्लांट, लोहरदगा में तीन-तीन दिन तक ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर दिया जा रहा है, जिसके कारण चालक तो दो- तीन दिन भूखे प्यासे रह ही रहे हैं। आम जनता और वहां के स्थानीय नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। इस पर हिंडाल्को को कहने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि डीएमओ का गलत आदेश के कारण एकदम कम समय में पहाड़ से साईडिंग तक गाड़ियों को खाली करने का आदेश है, जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। नो एंट्री होने के बाद जब ट्रक खुलते हैं तो पूरा शहर जाम हो जाता है। प्रशासन लोहरदगा में बायपास रोड अभी तक उपलब्ध नहीं करा पाई है, इन सभी मुद्दों को लेकर कल लोहरदगा गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल लोहरदगा के उपायुक्त एवं डीएमओ, लोहरदगा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में जालिम माइंस एवं कुजाम माइंस की गाड़ियों के समायोजन पर चर्चा हुई लेकिन कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका। मौके पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह सचिव मुद्रिका यादव रोहित अग्रवाल रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सह कोषाध्यक्ष इरफान दानिश, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शिवनाथ यादव, उपाध्यक्ष जतरू मुंडा, मुंतजिर आलम, इम्तेयाज अहमद बबलू, अजमल कुरैशी, इरशाद डबलू व मनीष सिंह प्रेमनाथ उरांव, महेंद्र प्रसाद, साहू बबलू खान, मोहम्मद गुड्डू, अभिनव विश्वकर्मा सह सचिव सुमित विश्वकर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में ट्रक मालिक उपस्थित थे।
Source link