भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से अपराध पीड़ितों और योजनाओं के...




भास्कर न्यूज|लोहरदगा नालसा, नई दिल्ली और झालसा, रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा के निर्देशन में झालसा के उपसचिव अभिषेक कुमार और अवर सचिव दीपक कुमार साहू ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के माध्यम से अपराध पीड़ितों और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से सीधा संवाद किया। उन्हें मिल रही सुविधाओं और सहायता की जानकारी ली। इसके पूर्व सभा कक्ष में झालसा के पदाधिकारीगण सीजेएम केके मिश्रा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा, सचिव लाल दीपक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झालसा के उप सचिव अभिषेक कुमार ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नालसा की विभिन्न योजनाएं का धरातल पर उचित क्रियान्वयन है। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर पीड़िता को किस प्रकार से लाभ मिल रहा है उनके जीवन में क्या बदलाव आया है। इसका मूल्यांकन करने का जिम्मा पूरे भारत के सभी एसएलएसए को दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्रम में कार्य किए जा रहे हैं और पीड़ितों से मुलाकात कर जानकारी ली जा रही है। वहीं इसपर कई तरह के पहल किए जा रहे हैं ताकि इसे और भी प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सभी एजेंसी की तरह सेवा प्रदान करने के लिए हैं। हमें ध्यान रखना है कि हमें जो भी कार्य मिला है उसे पूरी जिम्मेवारी से पूरा करे। डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि पीड़ितों और जरूरतमंद लोगों को समय पर न्याय एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डालसा से संपर्क करने की अपील की। मौके पर सिविल जज सीनियर डिवीजन रोहित कुमार, रजिस्ट्रार व्यवहार न्यायालय अमित कुमार गुप्ता, सिविल जज जूनियर डिवीजन जया स्मिता कुजूर, पीएलए के सदस्य, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी, लाभुक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top