भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोग घायल:कोडरमा घाटी में हादसा,...




कोडरमा घाटी में शुक्रवार दोपहर ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सदर थाना क्षेत्र के बंदरचुवां स्थित नौवां माइल के पास हुआ। पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारी। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकराई और उसके पीछे फंस गई। टक्कर से स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मैजिक गाड़ी खाई में पलट गई हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक मैजिक गाड़ी खाई में पलट गई। उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। घायलों की पहचान मोहन भगत, उनके बेटे अरविंद भगत, अरविंद के 7 वर्षीय बेटे शिवांश राज और बेटी आशिका कुमारी के रूप में हुई है। अरविंद स्कॉर्पियो चला रहे थे। उनके पिता आगे की सीट पर बैठे थे। सदर अस्पताल में इलाजरत परिवार चाईबासा से बिहार के मधेपुरा छठ मनाने जा रहा था। स्कॉर्पियो में अरविंद के पिता, पत्नी और बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकालकर निजी वाहन से सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा। वहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में शामिल चारों वाहनों को जब्त कर लिया है और ट्रक चालकों से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top