भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नाबालिग ने सिमडेगा विधायक पर यौन शोषण का लगाया आरोप:भूषण बाड़ा पर...




झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग आदिवासी लड़की ने दुष्कर्म, दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। शिकायत के मुताबिक, लड़की को पढ़ाई और स्कूल में दाखिले का भरोसा देकर पहले सिमडेगा स्थित विधायक आवास और फिर रांची ले जाया गया। उसका आरोप है कि दोनों जगह उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। 5 अगस्त को हुई घटना आवेदन में दावा किया गया है कि 5 अगस्त 2026 को रांची स्थित विधायक आवास में भूषण बाड़ा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। भाजपा ने की कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग इधर, भाजपा ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा ने धुर्वा थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया। वहीं, विधायक भूषण बाड़ा ने इन आरोपों को सिरे से खारीज किया है। उन्होंने कहा- इन आरोपों में कोई सचाई नहीं है। यह मुझे बदनाम करने की साजिश की कोशिश है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top