भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ट्रक से टक्कर, बाइक सवार 100 मीटर तक घिसटाता रहा:हादसे में युवक...




कोडरमा जिले में एनएच-20 पर श्रीराम धर्म कांटा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार विजय कुमार (24) की मौत हो गई। हादसा बीती रात तिलैया थाना क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, श्रीराम धर्म कांटा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक, बाइक और विजय को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। ठेले पर फास्ट फूड बेचता था
विजय कुमार तिलैया थाना क्षेत्र के मड़ुवाटांड़ के रहने वाला था। उसके पिता का नाम प्राण कुमार है। वह कोडरमा स्टेशन के पास ठेले पर फास्ट फूड बेचता था। काम खत्म करने के बाद विजय अपने दोस्त की बाइक से उसके लिए चाऊमीन और मंचूरियन लेकर जा रहा था। उसका दोस्त बायपास रोड के एक गैरेज में काम करता है। इसी दौरान हुआ हादसा। ट्रक चालक वाहन रोककर वहां से भाग गया
इधर, घटनास्थल पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक वाहन रोककर वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाने की पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची और घायल विजय को बिना विलंब किए सदर अस्पताल कोडरमा ले गई, जहां इलाज के क्रम में कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे, जहां विजय की मौत की खबर सुनते ही उनकी चीख पुकार मच गई। पुलिस मृतक का पोस्टमॉर्टम करने में जुटी हुई है। वहीं, तिलैया पुलिस द्वारा उक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है और थाने ले आया गया है। बताते चलें कि जिस जगह पर यह घटना घटी है, वहां सड़क किनारे प्रायः पानी जमा रहता है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि झुमरीतिलैया के पूरे बाईपास में सर्विस लेन बन कर तैयार हो गई है, लेकिन श्री राम धर्म कांटा के समीप करीब 200 मीटर की दूरी तक सर्विस लेन नहीं बने होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है और कई लोग इस वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top