कुडू | टोरी – रांची भाया लोहरदगा रेलखंड पर शुक्रवार सुबह रेल की चपेट में आने से सात भैंसों की मौत हो गई। पांच भैंसें गंभीर रूप से घायल हैं। रेल आनंदविहार से चलकर पुरूलिया जाने वाली मेल एक्सप्रेस है। घटना के बाद लगभग तीन घंटे तक मेल एक्सप्रेस ट्रेन मौके पर खड़ी रही। बीच जंगल में ट्रेन के खड़े रहने से रेलयात्रियों में भय रहा। भीषण गर्मी में यात्री भूख-प्यास से परेशान रहे। जानकारी के अनुसार लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर बन्दुवा मंसुरिया खांड मोड़ के समीप पोल संख्या 509 व 510 के बीच सुबह लगभग 6.30 बजे आनंदविहार से पुरुलिया जा रही साप्ताहिक मेल ट्रेन नंबर 14022 एक्सप्रेस की चपेट में आने से 7 भैंसों (काड़ा) की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चंदवा से सभी पशुओं को लेकर आ रहा व्यापारी फरार हो गया। पशु व्यापारी भैंसों को लेकर लोहरदगा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सभी भैंसें रेलवे ट्रैक पर आ गईं। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। घटना के बाद रेल के बीच दो भैंसें फंस गईं। इससे ट्रेन रुक गई। सूचना के बाद लोहरदगा से आरपीएफ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
Source link