भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ठंड में सस्ती मूली से 10 मिनट में बनाएं चटपटा अचार, नोट...


होमफोटोलाइफ़फूड

ठंड में सस्ती मूली से 10 मिनट में बनाएं चटपटा अचार, नोट करें झटपट वाली रेसिपी

Last Updated:

Mooli Achaar Recipe: मूली का अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और ठंड के मौसम में मूली बाजार में काफी सस्ती मिलने लगती है. साथ ही इसे बनाने में बहुत अधिक मेहनत नहीं लगती. 10 से 15 मिनट में आप इसे आसानी से तैयार कर लेंगे. यह अचार एकदम इंस्टेंट रेसिपी है. खाने के साथ अगर तुरंत कुछ खाना चाहते हैं, तो इसे बना सकते हैं. वैसे तो मूली के कई तरह के अचार बनते हैं पर आज हम जिसकी बात कर रहे हैं, इसमें मूली को काटकर तुरंत बनाया जाता है और तुरंत ही खाया जाता है.

कुछ घंटे या कुछ दिन रुकने की जरूर नहीं होती. यह इंस्टेंट अचार की रेसिपी है.रांची की गृहिणी उषा बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आपको मूली लेनी होगी और उसे अच्छी तरह छीलकर धो लेना है. धोने के बाद इसे पतले-पतले स्लाइस में छोटे-छोटे आकार में काट लें.

हालांकि, आप अपने मन मुताबिक किसी और आकार में भी काट सकते हैं. काटकर इसे एक अलग बर्तन में रख दीजिए. अब आपको एक कढ़ाई लेनी है और उसे गैस पर चढ़ा देना है.

इसमें दो चम्मच सरसों का तेल डाल दीजिए और फिर इसमें अजवाइन, कलौंजी, हींग, थोड़ी-सी हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर पका लें. ध्यान रहे, इसे बहुत अधिक नहीं पकाना है, बस 1-2 मिनट तक पकाना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब इसके बाद आपने जो मूली पतले-पतले स्लाइस में काटकर रखी है, उसमें ये सारे मसाले डाल देने हैं और अच्छे से मिला देना है. फिर इसमें ऊपर से थोड़ा-सा नींबू का रस डालना है और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. अगर आप चाहें, तो इसे धूप में भी रख सकते हैं.

इसकी खास बात यह है कि खाना बन जाने के बाद आप इसे 10 मिनट के अंदर तैयार कर सकते हैं और सबको परोस सकते हैं. खाने में यह काफी चटपटा और स्वादिष्ट लगता है. ऊपर से आप एक चम्मच सिरका भी डाल सकते हैं. इससे इसमें खट्टापन आता है. सिरका या नींबू जो डालना है, आपकी च्वॉइस है. हालांकि इन दोनों के बिना भी रेसिपी कंप्लीट होती है. इसे दाल-चावल या पराठे किसी के भी साथ खाएं, बेहतरीन स्वाद आता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top