भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डिफेंस सेक्टर में भारत का बजने लगा डंका, 80 देशों तक पहुंचा...


नई दिल्ली. भारत के डिफेंस सेक्टर को लेकर एक बड़ी खबर आई है. इस खबर के बाद पाकिस्तान के तो होश उड़ेंगे ही उड़ेंगे, चीन की बोलती भी बंद हो जाएगी. भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार ने ऐसा बयान दिया है, जिससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. राजेश कुमार ने कहा है कि दुनिया में जारी संघर्षों और बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय रक्षा उद्योग के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं. भारत इस समय 80 से भी ज्यादा देशों को मिसाइल-रॉकेट सिस्टम, हथियार और गोला-बारूद, विमान और हेलीकॉप्टर, रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, वाहन और सामरिक उपकरण और पार्ट्स और सब-असेंबली का निर्यात कर रहा है.

कुमार ने आगे कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से दुनिया में संघर्षों का स्तर सबसे ऊंचा है और ज्यादातर देश अपनी सैन्य क्षमताएं बढ़ाने में जुटे हैं. ऐसे में भारत के पास आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग विकसित करने और दुनिया के बड़े रक्षा आयातकों में शामिल रहने के बजाय एक प्रमुख रक्षा निर्यातक बनने का अवसर है.

भारतीय नौसेना ने सागर डिफेंस के स्वदेशी GENISYS अंडरवाटर सिस्टम का ऑर्डर दिया है. (फोटो PTI/X)

डिफेंस सेक्टर में भारत का बज रहा डंका

राजेश कुमार ने आगे कहा, ‘सरकार ने निजी रक्षा कंपनियों को बराबरी का मौका देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं. रक्षा क्षेत्र में सरकारी कंपनियों को सीधे नामांकन के आधार पर दिए जाने वाले ठेकों की जगह प्रतिस्पर्धी बोली की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा गोला-बारूद और मिसाइल जैसी तकनीकों के क्षेत्र में भी निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है.’

रक्षा सचिव ने भरोसा जताया कि भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का लक्ष्य तय समय से कम से कम एक साल पहले हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत अब करीब 80 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है. इनमें तोपों से लेकर बुलेटप्रूफ जैकेट तक शामिल हैं. यह भारतीय रक्षा उद्योग की बढ़ती क्षमता और वैश्विक स्तर पर उसकी स्वीकार्यता का प्रमाण है.

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को मिला एक साल का सेवा विस्तार, स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं पर रहेगा फोकस. (File Photo)

80 से अधिक देश खरीद रहे भारतीय आधुनिक हथियार

भारत 80 से अधिक देशों को कई प्रकार के आधुनिक हथियार, उपकरण और तकनीकें देता है. वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का कुल रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है. भारत मिसाइल और रॉकेट सिस्टम का निर्यात करता है. ब्रह्मोस सुपरसोनि‍क क्रूज मिसाइल, आकाश सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली और पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर भी शामिल है.

इसके साथ ही हथियार और गोला-बारूद भी निर्यात करता है. लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस, एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH Dhruv) और डोर्नियर-228 (Dornier-228) विमान भी भारत निर्यात करता है. अपतटीय गश्ती पोत, फास्ट अटैक क्राफ्ट और अन्य युद्धपोत भी हाल के दिनों में निर्यात होने लगे हैं. स्वाति वेपन लोकेटिंग रडार, विभिन्न प्रकार के रडार सिस्टम, सिमुलेटर, एवियोनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम भी अब विदेशों में भेजे जा रेह हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top