भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीपीएस चास में करियर फेयर, दी गई उच्च शिक्षा की जानकारी



सिटी रिपोर्टर | बोकारो विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और बेहतर करियर के विकल्पों से परिचित कराने के उद्देश्य से स्काई हाई एजुकेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डीपीएस चास में करियर फेयर का आयोजन किया गया। संस्था के निदेशक प्रकाश चंद्र और सुप्रिया दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में देश के 12 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, क्वांटम यूनिवर्सिटी, एमआईटी पुणे, एसआरएम यूनिवर्सिटी एपी, कलिंगा यूनिवर्सिटी, मास्टर्स यूनियन, दयानंद सागर यूनिवर्सिटी, जैन यूनिवर्सिटी, अल्पाइन यूनिवर्सिटी और विग्नान यूनिवर्सिटी सहित अन्य संस्थान शामिल हुए। विद्यार्थियों ने प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर विभिन्न पाठ्यक्रमों, दाखिला प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और रोजगारपरक कोर्स की जानकारी प्राप्त की। डीपीएस चास के अलावा होली क्रॉस स्कूल, चंदनकियारी और क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, चास के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रो-वाइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने कहा कि करियर का सही चुनाव भविष्य की सफलता की आधारशिला है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top