भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को मिला अवॉर्ड



बोकारो | शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल लीडरशिप अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के नीति आयोग के अंतर्गत पंजीकृत सेंटर फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट (सीईडी) फाउंडेशन, नोएडा की ओर से मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में यह सम्मान प्रदान किया गया। दुनियाभर से प्राप्त सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों के कड़े मूल्यांकन के बाद केवल 25 शिक्षाविदों का चयन किया गया। इनमें डॉ. गंगवार झारखंड से एकमात्र चयनित शिक्षाविद् रहे। मलेशिया में आयोजित समारोह में प्रिंस लर्निंग सेंटर के निदेशक डॉ. नासिर हुसैन अफीजाद्दीन और बाइनरी यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति प्रो. डॉ. आसिफ महबूब करीम उपस्थित थे। बुधवार को विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा के दौरान वरीय उप-प्राचार्य अंजनी भूषण ने सांकेतिक रूप से यह सम्मान प्राचार्य को भेंट किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। डॉ. गंगवार ने सम्मान का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूरी विद्यालय टीम को दिया। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रयास, समर्पण और आपसी सहयोग का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि साढ़े तीन दशक से अधिक के शैक्षणिक अनुभव वाले डॉ. गंगवार इससे पहले मॉरीशस, बैंकॉक, बांग्लादेश, पेरिस, काठमांडू, दुबई और नॉर्वे में भी सम्मानित हो चुके हैं। स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top