रांची|डीपीएस स्कूल में सोमवार को पुलिस की ओर से विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्रों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सिटी एसपी पारस राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उसके सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। वहीं ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने को कहा।
Source link